Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नशे में कार दौड़ाकर टैक्सी को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। नशे में कार दौड़ाकर टैक्सी को टक्कर मारने वाले कार चालक को थाना दन्या पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को थाना दन्या पुलिस को सूचना मिली कि आरतोला के पास एक कार चालक ने टैक्सी बोलेरो को टक्कर मार दी है और रिवाल्वर दिखाकर लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जागेश्वर भगवान गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चला रहे चालक ललित मोहन वर्मा, निवासी दन्या को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मिली असली जैसी दिखने वाली रिवाल्वर की जांच करने पर वह एयर रिवाल्वर पाई गई। पुलिस ने वाहन और एयर रिवाल्वर को सीज कर लिया है। एयर रिवाल्वर के स्रोत और उपयोग को लेकर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।