Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पुलिस ने स्कूल में चलायी क्लास, जागरूक बन रहे नन्हें नागरिक

Spread the love

जिम्मेदार नागरिक बनने के बताये नियम


अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जनपद में पुलिस द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, नगर-कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार (कोतवाली चौखुटिया) और थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत (थाना दन्या) के नेतृत्व में चौखुटिया व दन्या पुलिस टीम ने 27 अगस्त 2025 को स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और स्टाफ को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन और सड़क पर सुरक्षित चलने के बारे में जागरूक किया।

इसके साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौराशक्ति, नशा मुक्त जीवन और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर भी सरल भाषा में जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं व स्टाफ को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई—

  • आपातकालीन सेवा डायल 112
  • महिला हेल्पलाइन 1090
  • साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930
  • चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
  • आपदा हेल्पलाइन 1070

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *