Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जागेश्वर मास्टर प्लान को लेकर पर्यटन सचिव से वार्ता, जताई आपत्तियां

Spread the love


अल्मोड़ा। जागेश्वर मास्टर प्लान को लेकर पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल और स्थानीय लोगों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में पर्यटन सचिव ने आश्वासन दिया कि प्रभावितों को दुकान के बदले दुकान और मकान के बदले आरतोला में मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि स्थानीय लोगों ने साफ कहा कि वे अपनी दुकानें और मकान छोड़कर कहीं और नहीं जाना चाहते। उनका कहना था कि वे जिस स्थान पर अभी काबिज हैं, वहीं बने रहना चाहते हैं। इस पर पर्यटन सचिव ने भरोसा दिलाया कि बिना स्थानीय लोगों की सहमति और एनओसी के किसी भी हितधारक की दुकान या मकान को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान कुछ बाहरी नेताओं की मौजूदगी को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसे नेता मास्टर प्लान से जुड़े ठेकेदार साथियों के हितों के लिए यहां आकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी इस कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार, शेखर भट्ट, योगेश भट्ट, चंद्र शेखर भट्ट, पंडित लक्ष्मी दत्त भट्ट, आचार्य हंसा दत्त भट्ट, तनुज भट्ट, आनंद बल्लभ भट्ट, विशन दत्त भट्ट, नारद भट्ट, केवल भट्ट, मनोज भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट, मोहन भट्ट लाल बाबा, बाला दत्त पंडा और हरीश प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *