Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एसएसजे परिसर में वार्षिक समारोह में अव्वल छात्रों को किया गया सम्मानित

Spread the love


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में बुधवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट थे। विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष प्रो. हरीश चंद्र जोशी, प्रो. रूबीना अमान, प्रो. एच. आर. कौशल, प्रो. अखिलेश कुमार नवीन और प्रो. रिजवाना सिद्दीकी के साथ छात्रसंघ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह में छात्रसंघ 2023-25 के पदाधिकारियों, एनएसएस, एनसीसी, खिलाड़ियों और विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिसर स्थित सरस्वती, सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद संगीत विभाग की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रसंघ सचिव ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया और पदाधिकारियों को अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में छात्रसंघ पदाधिकारियों और अव्वल आए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मधुलता नयाल और प्रो. संजीव आर्या ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलानुशासक डॉ. दीपक ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने छात्रसंघ चुनाव सत्र 2025-26 की आधिकारिक घोषणा की। समारोह में अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल के प्रो. संजीव आर्या, डॉ. प्रतिभा फुलोरिया, डॉ. मनोज बिष्ट, लियाकत अली, डॉ. खगेन्द्र खोलिया, डॉ. कुसुमलता आर्या, डॉ. पुष्पा वर्मा, डॉ. साक्षी तिवारी, डॉ. ललित जोशी, डॉ. योगेश मैनाली, डॉ. कौशल, डॉ. कृष्णा वर्मा, प्रकाश भट्ट, भुवन विद्यार्थी, गुलाब राम, भूपाल भट्ट और प्रेम सिंह सहित अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *