Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सीडीओ ने किया ग्राम पंचायत तल्ली पोखरी का भ्रमण

Spread the love


अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विकास खंड सल्ट की ग्राम पंचायत तल्ली पोखरी का भ्रमण किया। यहां उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनी तथा अधिकारियों का फीडबैक लिया। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं में मुख्यतः जंगली जानवरों का प्रकोप, बंदरों का आतंक, बिजली आपूर्ति इत्यादि रही। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं जल्द ही निस्तारित हो जाएंगी। इस दौरान विभिन्न विभाग यथा कृषि, पशुपालन, उद्यान, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *