Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कार खाई में गिरी, चार लोग बाल-बाल बचे

Spread the love


अल्मोड़ा। शनिवार देर रात तिमली-पिपुड़ा पुल के पास एक स्विफ्ट कार अचानक सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात लगभग साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच डायल 112 पर सूचना मिली कि स्विफ्ट कार संख्या यूके 04 एई 2425 खाई में गिर गई है। सूचना पर थाना देघाट की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कार में डॉक्टर राहुल वर्मा, डॉक्टर मनन वर्मा, डॉक्टर अनिरुद्ध वैद्य और मार्केटिंग ऑफिसर प्रशांत सवार थे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से स्याल्दे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि चारों की जान खतरे से बाहर है, हालांकि डॉक्टर मनन वर्मा को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *