Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रानीखेत में शौर्य दिवस पर ‘शौर्यवीर रन’ का आयोजन

Spread the love


अल्मोड़ा। शौर्य दिवस 2025 के अवसर पर रविवार को कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर रानीखेत के नरसिंह स्टेडियम में ‘शौर्यवीर रन’ का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सैनिकों, उनके परिवारजनों और स्थानीय नागरिकों में फिटनेस, देशभक्ति और आपसी सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की तीन श्रेणियों में दौड़ आयोजित की गई, जिसमें करीब 1200 पुरुष, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। फ्लैगिंग ऑफ के साथ ही प्रतिभागियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ दौड़ में भाग लिया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। दौड़ समाप्त होने के बाद विजेताओं को नकद पुरस्कार और पदक प्रदान किए गए। 10 किलोमीटर श्रेणी में मनोज जोशी ने प्रथम, अभिषेक मलिक ने द्वितीय और रोहित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव (वीएसएम) ने सम्मानित किया। समापन अवसर पर ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आपसी एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में केंद्र के अधिकारी, जेसीओ, सैनिकों, परिवारजनों और स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *