Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नाबालिग बालिका और महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। नाबालिग बालिका और महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में कोतवाली सोमेश्वर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि एक युवक ने उसकी नाबालिग बहन और पड़ोसी महिला के साथ छेड़छाड़ की तथा घर में घुसकर तोड़फोड़ की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सोमेश्वर में मुकदमा संख्या 34/2025 धारा 75/324 भारतीय न्याय संहिता और 7/8 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सरोज कम्बोज और पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने जानकारी जुटाकर बुधवार को आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की है।