Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चुराड़ी बैंड के पास सड़क पर गिरा पेड़, फायर टीम ने हटाकर खुलवाया मार्ग

Spread the love

अल्मोड़ा। बागेश्वर रोड पर चुराड़ी बैंड के पास शुक्रवार शाम एक विशाल पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। सड़क बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।

फायर स्टेशन अल्मोड़ा को शाम करीब 5:20 बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद प्रभारी फायर स्टेशन मुकेश चंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में फायर सर्विस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

फायर कर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर काफी मशक्कत के बाद सड़क से हटाया और यातायात सुचारु कराया। इसके बाद जाम में फंसी एंबुलेंस को भी तत्काल रवाना किया गया।

राहत एवं बचाव कार्य में एलएफएम किशन सिंह, एफएस चालक विपिन बडोला, फायरमैन कैलाश धपोला और प्रियांशु कुमार शामिल रहे।