Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक का चालान

Spread the love


अल्मोड़ा। ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत चौखुटिया पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाते हुए बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर एक मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जिलेभर में बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक मकान मालिक द्वारा बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने का मामला सामने आया। पुलिस ने संबंधित मकान मालिक के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *