Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जीआईसी लोधिया के छात्र देवेंद्र का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन

Spread the love


अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) लोधिया के कक्षा नौ के छात्र देवेंद्र सिंह लटवाल का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2026 को किया गया था। देवेंद्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रवृत्ति के लिए स्थान बनाया। इससे पहले भी वह कक्षा छह में मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ देवेंद्र खेल गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। वह शिक्षा एवं खेल विभाग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में नियमित रूप से प्रतिभाग करते रहे हैं और हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। देवेंद्र सिंह लटवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह बिष्ट, चाचा हिमांशु लटवाल, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *