जागेश्वर। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज कुमार मिश्रा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर बाबा जागनाथ के दर्शन किए और रुद्राभिषेक पूजन किया। मंदिर परिसर में पहुंचने पर मुख्य पुजारी कैलाशानंद महाराज ने उनका रुद्राक्ष माला और शॉल से स्वागत किया। इसके बाद मुख्य मंदिर ज्योतिर्लिंग जागनाथ मंदिर में विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक पूजन कराया। न्यायमूर्ति मिश्रा ने हनुमान मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, माता पुष्टि देवी और केदारनाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। पूजन आचार्य निर्मल भट्ट, आचार्य अभय गौड़, पंडित कमल भट्ट और आचार्य ललित भट्ट सहित अन्य पुरोहितों ने संपन्न कराया। पूजन के बाद मंदिर प्रबंधन समिति जागेश्वर की कार्यवाहक प्रबंधक ज्योति नपच्याल और उप जिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल ने न्यायाधीश को मंदिर समूह की परिक्रमा कराते हुए जागेश्वर धाम की ऐतिहासिक और पौराणिक महत्ता की जानकारी दी। इस अवसर पर अल्मोड़ा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार मिश्रा ने सपरिवार किए जागेश्वर धाम में दर्शन-









Leave a Reply