Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सीओ रानीखेत ने किया थाना देघाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Spread the love


अल्मोड़ा। पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत भावना कैंथोला ने रविवार को थाना देघाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरिक और भोजनालय समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों और उनमें की गई प्रविष्टियों की जांच की गई। कार्यालय स्टाफ को अभिलेखों को अद्यावधिक रखने और उनके उचित रखरखाव के निर्देश दिए गए। सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन जीडी और आईआईएफ फार्म समय से फीड करने तथा संबंधित पोर्टलों को नियमित रूप से चेक कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। सीओ ने लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, वारंटों की तामीली और निरोधात्मक कार्रवाई की भी समीक्षा की। लंबित मामलों और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने, वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली तथा थाने में लंबित माल और मुकदमाती वाहनों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को सरकारी संपत्ति के उचित रखरखाव, थाने में आने वाले आगंतुकों और शिकायतकर्ताओं के साथ शालीनता से व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। बीट कर्मचारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने के साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा व्यापक सत्यापन और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, उप निरीक्षक गंगा राम गोला सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *