Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रानीखेत के होटल और गेस्ट हाउसों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Spread the love


रानीखेत। मुख्यालय के आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा और मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशन में बुधवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने फायर स्टेशन रानीखेत क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल और गेस्ट हाउसों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। अग्निशमन टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं में आवश्यक सावधानियों को भी देखा और संबंधित कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान होटल और गेस्ट हाउसों में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा आग लगने जैसी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षित निकासी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से कार्रवाई करने के लिए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *