Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

संविधान के आदर्शों के प्रति निष्ठा और कर्तव्य पालन का अल्मोड़ा पुलिस ने लिया संकल्प

Spread the love


अल्मोड़ा। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने पुलिस कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका एवं संविधान के मूल आदर्शों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करने, जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा देश में शांति, उन्नति और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की शपथ ली। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के मूल्यों की रक्षा करते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं सीओ रानीखेत भावना कैंथोला ने कोतवाली रानीखेत में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त जनपद की सभी कोतवालियों, थानों, चौकियों, पुलिस लाइन और अग्निशमन केंद्रों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *