Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Pauri Garhwal । पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के लिए प्रचार-प्रसार में कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जुटे हरक सिंह रावत

श्रीनगर गढ़वाल : कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पौड़ी जिले की लैंसडाउन विधानसभा सीट पर पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।  हरक सिंह रावत को हाल ही में बीजेपी ने निष्कासित किया था।  

इसके बाद हरक सिंह रावत अपने पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने अनुकृति गुसाईं पर लैंसडाउन विधानसभा सीट से दांव खेला है।  लैंसडाउन विधानसभा सीट पर बीजेपी के टिकट पर वहा के सीटिंग विधायक दलीप सिंह रावत चुनाव लड़ रहे है।  

हरक सिंह रावत के चुनाव प्रचार में उतरने से लैंसडाउन विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है।  शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान हरक सिंह रावत ने जनता से अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के लिए वोट मांगा।

अनुकृति गुसाईं ने पौड़ी गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में दौरान उन्होंने चुनावी रणनीति पर चर्चा है।  वहीं उन्होंने महिलाओं के बीच जाकर कहा कि लैंसडाउन के चुनाव के दौरान नहीं आई है, बल्कि वह पिछले कई सालों से यहां कार्य कर रही है।