Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Chamoli । विजय संकल्प रैली की तैयारी में जुटी भाजपा, दे रही कार्यकर्ताओं को टिप्स

Spread the love

चमोली : भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प यात्रा की तैयारी में जुट गयी है। बदरीनाथ विधान सभा क्षेत्र में भी रैली को सफल बनाने के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट और विधायक महेन्द्र भट्ट के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं को टिप्स दिये गए।

भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि पार्टी के जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा की तैयारियां हेतु जिम्मेदारियां दी गईं। जिसमें महिला मोर्चा को स्वागत हेतु एवं युवा मोर्चा को बाइक रैली हेतु जिम्मेदारियां दी गईं। वहीं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वागत एवं रिलीवर जनसभा संबंधी अनेकों जिम्मेदारियां दी गईं।

भाजपा जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह ने बैठक में कहा कि गांव-गांव में जाकर विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए जन-जन का आह्वन्न किया गया है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार से विधानसभा में अनेकों विकास के कार्य हुए हैं।

उसको देखते हुए विजय संकल्प यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए जनता उत्सुक है । विधानसभा प्रभारी रमेश मैखुरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प रैली के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार एवं प्रसार करना होगा।

भाजपा नेताओं ने बताया कि जिला मुख्यालय गोपेश्वर बस स्टेशन पर होने वाली विशाल जनसभा की तैयारी के लिए महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, भूतपूर्व सैनिकों एवं महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को समान रूप से जिम्मेदारी दी गई है।

इस बैठक में शशि दत्त शर्मा, महेंद्र कालटा, राकेश ठाकुर, रमेश मैखुरी, विनोद कनवासी, चंद्रकला तिवारी, विक्रम सिंह बर्तवाल, लक्ष्मण सिंह रावत, जगदीश प्रसाद सती, राजेंद्र हटवाल, वीरेंद्र पाल सिंह भंडारी, जितेंद्र सती, तारा दत्त थपलियाल, भगवती प्रसाद नंबूरी, गजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।