Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क कार्यों को मिली स्वीकृति, विधायक मनोज तिवारी ने जताया आभार

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा बारामंडल विधायक मनोज तिवारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए राज्य योजना अंतर्गत महत्वपूर्ण स्वीकृतियां प्राप्त हुई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि हवालबाग विकासखंड में कुंज्याड़ी से दिलकोट तक एक किलोमीटर मोटर मार्ग के सुधार और डामरीकरण के लिए 65.85 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा–खूट मोटर मार्ग के डेढ़ किलोमीटर अवशेष भाग के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 116.13 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। विधायक ने बताया कि कर्नाटकखोला से रैलापाली और सरकार की आली को जोड़ते हुए विकास भवन तक 3.150 किलोमीटर लिंक मोटर मार्ग के निर्माण के लिए भी 76.69 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने इन स्वीकृतियों के लिए मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मनोज तिवारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अन्य शेष मोटर मार्गों की स्वीकृति और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।