Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कामधेनु स्वायत्त सहकारिता की कोषाध्यक्ष शान्ति कोठारी को मिला ‘विज्ञान प्रयोगधर्मी” महिला सम्मान

Spread the love

देहरादून।

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) और सोसायटी फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इन सांइस टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को द्वितीय विज्ञान प्रयोग धर्मी महिला सम्मान और पांचवा हिमालयी नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी की पत्नी गीता धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
गीता धामी ने कहा कि आज देश की महिलाएं आगे बढ़ते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं हम सभी के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं। उन्होंने यूसर्क के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने स्वरोजगार के साथ- साथ अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहीं हैं। बतौर विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि हमारे देश के हर क्षेत्र में महिलाओं का विशेष योगदान है,यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इस दौरान निदेशक आईटीडीए एवं अपर सचिव ग्राम्य विकास नितिका खंडेलवाल, सीआईआई की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गर्ग, महिला उद्यमी डॉ बीनू भदौरिया, उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी की उपनिदेशक चंद्रकांता, सेंटर फॉर आइडिया इन्नोवेशन एंड एनवायरनमेंट ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की निदेशक डॉ रीमा पंत ने अपने विचार रखे। सत्र का संचालन डॉ प्राची कंडवाल ने किया। कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश की प्रो मनीषा नैथानी, डीआईटी यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रो डॉ बृजलता चौहान, डॉ मंजू सुंदरियाल,डॉ भवतोष शर्मा ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में कामधेनु स्वायत्त सहकारिता, गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ से शान्ति कोठारी, अलकनंदा कृषि व्यवसाय , हार्क संस्था जिला चमोली से पूनम देवी, संगीता देवी, हिमालयन ग्राम विकास समिति, गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ से रमा भट्ट, अलख स्वायत्त सहकारिता संस्था जिला नैनीताल से गंगा बिष्ट, बसंती बिष्ट को यूसर्क के द्वितीय महिला प्रयोग धर्मी सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहीं 30 अन्य महिलाओं को एक संस्था द्वारा नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *