Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित, देहरादून रीजन में छात्राओं ने फिर मारी बाजी

Spread the love

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। देहरादून रीजन में इस वर्ष कुल 81.42 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। वहीं छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है।

सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के 13 और उत्तर प्रदेश के आठ जिले शामिल हैं। इस बार देशभर के 22 रीजन में देहरादून रीजन को 17वां स्थान मिला है।

बारहवीं की बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। देहरादून रीजन में कुल 1285 विद्यालय परीक्षा से जुड़े थे, जबकि 480 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

रीजन में कुल 97 हजार 623 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 54 हजार 601 छात्र और 43 हजार 22 छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में कुल 97 हजार 12 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 54 हजार 172 छात्र और 42 हजार 840 छात्राएं थीं।

परीक्षा परिणाम के अनुसार छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.92 रहा, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 85.84 दर्ज किया गया। इस तरह छात्राओं ने लगातार बेहतर प्रदर्शन की परंपरा कायम रखी है।