Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चौखुटिया पुलिस ने बुजुर्गों से मिलकर जानी कुशलक्षेम, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

Spread the love


अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जिले भर में एकल बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों से नियमित संपर्क बनाए रखने के उद्देश्य से “ऑपरेशन भल छौ” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को चौखुटिया पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में अकेले रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में निवासरत एकल बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनसे बातचीत की और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिस टीम ने बुजुर्गों को बीट अधिकारी, बीट प्रभारी और कोतवाली चौखुटिया के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए। साथ ही आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वास्थ्य या किसी अन्य प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क किया जा सकता है। पुलिस की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया। अपने घर पर पुलिस को देखकर और सहयोग का भरोसा पाकर बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने चौखुटिया पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुजुर्गों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *