Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

आईएसबीटी और फूड क्राफ्टिंग इंस्टिट्यूट शीघ्र शुरू करने की मांग

Spread the love


अल्मोड़ा। कांग्रेस के शिष्टमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह से मुलाकात कर आईएसबीटी और फूड क्राफ्टिंग इंस्टिट्यूट का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य काफी पहले पूरा हो चुका है, लेकिन संचालन शुरू न होने से अल्मोड़ा की जनता इन सुविधाओं से अब तक वंचित है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि आईएसबीटी के शुरू न होने से यात्रियों को व्यवस्थित परिवहन सुविधा नहीं मिल पा रही है, जबकि फूड क्राफ्टिंग इंस्टिट्यूट का संचालन लंबित रहने से युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस लंबे समय से इन दोनों संस्थानों के संचालन की मांग उठाती रही है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह मामले पर शीघ्र बैठक कर आवश्यक निर्णय लेंगे, ताकि दोनों परियोजनाओं का संचालन जल्द शुरू किया जा सके। मुलाकात के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के साथ पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अधिवक्ता कुंदन भंडारी, अधिवक्ता निर्मल रावत, अधिवक्ता मोहन देवली और अधिवक्ता नितिन रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *