Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एक स्थान पर ही परीक्षा दे सकेंगे दो हजार अभ्यर्थी

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)।  श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस कॉलेज में राज्य सरकार दो हजार अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र का निर्माण करा रही है। इसमें एक दफा में दो हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे। उनके लिए आवश्यक सुविधाओं को भी परीक्षा केंद्र में जुटाया जाना है। ब्रिडकुल के माध्यम से केंद्र का निर्माण कैंपस कॉलेज में शुरू कर दिया गया है। कैंपस कॉलेज में बनने वाला यह परीक्षा केंद्र चार मंजिला होगा। कैंपस में इस परीक्षा केंद्र के निर्माण पर सरकार 20 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। निर्माण एजेंसी ब्रिटकुल को दो साल की डेडलाइन अनुबंध में निर्माण को पूरा करने के लिए दी गई है। यह केंद्र बनने से तमाम तरह की परीक्षाओं के लिए अब न तो सरकार और न ही विवि प्रशासन को परेशान होना पड़ेगा। कैंपस निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत के मुताबिक फिलहाल यह परीक्षा केंद्र चार मंजिला है। भविष्य में इसे छह मंजिल तक किया जा सकता है। बताया कि इसमें सरकार की ओर से समय-समय पर कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए यह स्थान उपलब्ध होगा। बताया कि वर्ष 2027 के मार्च तक यह निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। मालूम हो कि, दून यूनिवर्सिटी और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में भी इस तरह का केंद्र बनाया जा रहा है। इन परीक्षों केंद्रों के निर्माण के लिए सरकार तीन विश्वविद्यालयों का ही चयन किया था, जिसमें श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय भी एक है।