Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हनोल के टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान पर लोगों की राय जानेंगे जिलाधिकारी

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  चकराता के हनोल के टूरिस्ट डेस्टिनेशनल प्लान पर जिलाधिकारी खुद मौके पर जाकर लोगों की राय को जानेंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल 19 मार्च को हनोल में रात्रि प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान हनोल मंदिर से जुड़े लोगों से मास्टर प्लान को लेकर चर्चा करेंगे। हनोल मास्टर प्लान पर स्थानीय लोगों और पुरोहितों के साथ मंदिर परिसर में विचार-विमर्श किया जाएगा। मास्टर प्लान को आईएनआई डिजाइन कंपनी तैयार कर रही है। कंपनी के कंसलटेंट और संबंधित अफसरों को भी मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मंदिर का मास्टल प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं के साथ ही पर्यटकों की सुख सुविधाओं और स्थानीय लोगों के हक-हकूकों को भी शामिल किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि हनोल में बढ़ रही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या के मद्देनजर भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यह प्लान तैयार किया जा रहा है। सीवरेज और वाटर सप्लाई के साथ अी आसपास के संपर्क मार्गों की क्षमता को बढ़ाने का डिजायन तैयार किया जाएगा। सड़कों के चौड़ीकरण और विस्तारीकरण को भी इस प्रोजेक्ट में रखा गया है। टोंस नदी किनारे घाट तक एप्रोच रोड बनाने का काम भी इसमें किया जाएगा।