Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)।  निर्माणाधीन बल्लूपुर पांवटा हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसएसआई सहसपुर विकास रावत ने बताया कि होली के दिन एक बाइक शेरपुर से धर्मावाला तथा दूसरा धर्मावाला से शेरपुर की तरफ जा रहा था। दोनों में दो-दो युवक बैठे हुए थे। निर्माणाधीन हाईवे पर दोनों बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे सुमित पुत्र मामचंद निवासी मानपुर देवड़ा सिरमौर हिमाचल प्रदेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन युवक राजू पुत्र सोमा निवासी बद्रीपुर सहसपुर, दीपक पुत्र मुन्ना व हुक्म चंद निवासी शेरपुर घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।