Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

घर के बाहर होली खेल रहे युवक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, हालत गंभीर

Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)।  पड़ोस के घर के बाहर होली खेल रहे एक युवक पर कुछ युवकों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर सवार अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि विनोद चौहान निवासी हरिपुर हरबर्टपुर ने तहरीर दी है। बताया कि उसका भाई गौतम पड़ोस वाले घर के बाहर होली खेल रहा था। इसी दौरान कोर्ट रोड की ओर से एक ट्रैक्टर आया। ट्रैक्टर में पांच युवक सवार थे। चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर उसके भाई गौतम के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे गौतम को गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपी अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।