Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नन्हे मुन्ने बच्चों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ

Spread the love

आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल भिकियासैण में विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया,इस दौरान प्राधिकरण की अध्यक्ष माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदया भिकियासैण, चौकी प्रभारी भिकियासैण संजय जोशी व अन्य महिला कर्मचारी गण मौजूद रहे।
इस दौरान माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदया व महिला कर्म0 गणों द्वारा स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में भली-भांति समझाया गया कि कैसे आप किसी के स्पर्श पहचान सकते हैं।
चौकी प्रभारी भिकियासैंण द्वारा बच्चों को रोचक तरीके से यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया तथा बाल श्रम,मानव तस्करी व बाल अधिकारों के बारे में भली-भांति जानकारी दी गई और बताया कि पुलिस से भयभीत न हो बल्कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिये है न कि आपको डराने के लिये।