Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मानक ब्यूरो की ओर से क्वालिटी कनेक्ट कैंपिंग का आयोजन

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा की ओर से देहरादून में बीआईएस क्वालिटी कनेक्ट कैंपिंग का आयोजन किया गया। यह अभियान विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। अभियान के पहले दिन सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज पिथुवाला में छात्रों के साथ जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यहां जिलाधिकारी सविन बंसल, एसडीएम गौरी, एसएसपी देहरादून अजय सिंह शामिल हुए। सामाजिक कल्याण विभाग के नोडल अधिकारी गोर्धन सिंह से उपभोक्ता अधिकारों पर चर्चा की। दूसरे दिन डीपीओ अजय सिंह, सीडीओ देहरादून अभिनव शाह, एनआरएलएम देहरादून के परियोजना निदेशक बिक्रम सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए। सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज और सरकारी गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज सुद्दोवाला में बीआईएस क्वालिटी कनेक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीसरे दिन डीजी हेल्थ उत्तराखंड डॉ. सुनीता तम्टा, एनसीसी मुख्यालय की सीईओ स्वाति भट्ट और समग्र शिक्षा उत्तराखंड के अतिरिक्त परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला बैठक में शामिल हुए। अभियान में सरकारी अधिकारी, व्यापारी, शिक्षक और छात्र शामिल हुए।