Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मूल निवासियों के नाम वोटर लिस्ट से जुड़वाएगी कांग्रेस

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वोटर लिस्ट से मूल निवासियों के नाम हटवाने का आरोप लगाया। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं की विभिन्न जगहों पर बैठकें की। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस फर्जी लोगों के नाम हटवाकर स्थानीय मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से जुड़वाएगी। सोमवार को श्यामपुर स्थित कांग्रेस जन सहायता कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापूनगर श्यामपुर के तत्वावधान में हुई बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि भाजपा मूल निवासियों से मत का अधिकार छीन रही है। निर्वाचन आयोग के माध्यम से मतदाता सूची से हजारों मतदाताओं के नाम हटाकर फर्जी मतदाता बनाकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को प्रभावित करने का षड्यंत्र रच रही है l इससे पहले भी नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में फर्जी मतदाता बनाए गए। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि यूसीसी लिव इन रिलेशन कानून के विरुद्ध कांग्रेस जन समर्थन जुटाएगी और धार्मिक परंपराओं के खिलाफ बनाए गए इस कानून को हटाने के लिए जन आंदोलन चलाएगी। मौके पर राजेंद्र गैरोला, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह पंवार, मनोज गोसाईं, सतीश रावत, धर्मेंद्र रावत, हर्ष पति सेमवाल, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन रानी, योगराज दत्त नौटियाल, गौतम सिंह नेगी, उप प्रधान रोहित नेगी आदि उपस्थित रहे।