Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है। समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परम्परा का भी प्रतीक है।