Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ऑपरेशन प्रहार के तहत 157 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Spread the love

अल्मोड़ा। ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 157 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जबकि एक वाहन को सीज किया गया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में पिछले दो दिनों के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत एवं यातायात बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस ने प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, जनपद प्रवेश मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बिना दस्तावेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की हिदायत भी दी।