Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गायत्री परिवार ने पशुबलि को लाये 11 बकरे लौटाये

Spread the love


अल्मोड़ा।

गायत्री परिवार का चैत्र नवरात्र में पशुबलि उन्मूलन को जनजागरण अभियान जारी है। मंगलवार को गायत्री परिवार ने चितई गोलू देवता मंदिर में पूजा को पहुंचे लोगों के बीच जनजागरण किया। तीन गांवों के लोग बलि को 11 बकरे लाये थे। जनजागरण के तहत गायत्री परिवार ने उन्हें मंदिरों में पशुबलि पर पूर्ण रोक संबंधी उच्च न्यायालय के आदेशों की जानकारी दी। लोगों से इनकी साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। जनजागरण अभियान में तारा बगड़वाल, मीनू भट्ट, ऊषा जोशी, भावना मनकोटी, सरोज मेलकानी, सरोज भट्ट, निर्मला अधिकारी, नीलम नेगी, मंजू जोशी, भीम सिंह अधिकारी आदि शामिल रहे।