Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पीएनबी के स्केल अधिकारियों की नई स्थानांतरण नीति का विरोध

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन देहरादून इकाई ने स्केल अधिकारियों (1,2,3) के लिए नई स्थानांतरण नीति का विरोध किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी इस बाबत रविवार को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से उनके दून स्थित आवास पर मिले। वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक में स्केल अधिकारियों के नए स्थानांतरण नीति की गाइड लाइन जारी की गई हैं। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर इसे लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 28 और 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की जा चुकी है। एसोसिएशन इस संशोधित स्थानांतरण नीति को लागू नहीं होने देगा। बंसल ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे वो उनकी पूरी मदद करेंगे। बैंक ऑफिसर्स को होने वाली दिक्कतों से वित्त मंत्रालय को भी अवगत कराएंगे।
मौके पर सचिन गुप्ता, सुंदर लाल खोलीया, इंदर सिंह रावत, नैन सिंह राणा, जयंत चौहान, इशांक कंबोज, धर्मेंद्र खरौला, सौरभ, विनय, वीरेंद्र, पारुल, नीति, विजय, जितेंद्र ब्रिजवाल आदि मौजूद थे।