Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

Spread the love


अल्मोड़ा। मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन कर रही महिलाएं एक माह से महोत्सव को भव्य बनाने के लिए अभ्यास कर रही है। महोत्सव के लिए अलग अलग जगह से हर मोहल्ले की महिलाओं भागीदारी कर रही हैं। हर उम्र के लोग इस कार्यक्रम में भागीदारी कर रहे हैं जिसमें बाल कलाकारों की भी प्रस्तुति है। कार्यक्रम की आयोजक मां नन्दा सर्वदलीय महिला समिति की सचिव गीता मेहरा ने बताया कि 25 अगस्त को सायं 6 बजे से गरबा डांडिया सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियां प्रस्तुत की जाएगी। 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे अपनी संस्कृति को समेटे हुए राधा कृष्ण पर आधारित नृत्य करते बच्चे व संस्था की महिलाओं के द्वारा एक जुलूस मुरली मनोहर से मां नंदा देवी मन्दिर के प्रांगण तक निकाला जाएगा। उसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बालिकाओं के द्वारा ही मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। उसके बाद जितने भी बच्चों ने महोत्सव में प्रतिभाग किया है उन्हें पुरस्कार दिए जाएंगे। संस्था ने जुलूस में अल्मोड़ा की सभी महिलाओं से भागीदारी करने की भी अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *