Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘‘दशहरा’’ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी प्रदेशवासियों को ‘‘दशहरा’’ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया है। राज्यपाल ने कहा कि हम इस पर्व को आपसी भाई-चारा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुलकर मनायें।