Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर गोष्ठी हुई आयोजित

Spread the love



अल्मोड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 107वां जन्म दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पांडेखोला में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया। उनके जन्मदिन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जागेश्वर विधान सभा से विधायक मोहन सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में जोड़ना हम सब जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, उनका कहना था कि भारत की जान से जुड़ी राजनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का समर्थ रखती है। जिलाध्यक्ष बहुगुणा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी और उनके योगदान को बताया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह- प्रभारी गोविन्द पिलख्वाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भटृ, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित मोहन दोसाद, जिला मंत्री महेश बिष्ट, संजय डालाकोटी, देवाशीष  नेगी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर महामंत्री मनोज जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, महामंत्री रेखा आर्या, दर्शन रावत, नमो ऐप के जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, सौरभ वर्मा, अजय वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।