Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दो-दो उम्मीदवार

Spread the love


अल्मोड़ा। बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के विभिन्न पदों के लिए तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया दूसरे दिन जारी रही। प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह मेहता, उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता कुन्दन लटवाल, सह-कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता भोला शंकर जोशी तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अधिवक्ता सुनील कुमार, अधिवक्ता संजय विद्यार्थी, अधिवक्ता विवेक तिवारी और अधिवक्ता नारायण सिंह जीना ने नामांकन पत्र खरीदे। अब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दो-दो प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए कुल छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन किया जाएगा और इसके उपरांत नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनाव समिति के मुख्य संयोजक अधिवक्ता पंकज लटवाल, समिति सदस्य अधिवक्ता अनीता चौधरी, अधिवक्ता मनोहर भट्ट, अधिवक्ता एजाज अंसारी, अधिवक्ता रोहित कार्की और अधिवक्ता देवाशीष नेगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *