Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा देने 30 फीसदी अभ्यर्थी ही पहुंचे

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूकेएसएसएससी) ने रविवार को प्रयोगशाला सहायक और मशरूम पर्यवेक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया। चार जिलों में 41 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा हुई। लेकिन इस परीक्षा शामिल होने के लिए सिर्फ 30 फीसदी ही अभ्यर्थी पहुंचे। आयोग के सचिव डॉ.शिव कुमार बरनवाल ने जानकारी दी कि 31 जनवरी को रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, उद्यान विज्ञान, पशुपालन विभाग में प्रयोगशाला सहायकों के साथ ही मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-तीन के रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। रविवार को देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के 41 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए 15887 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें सिर्फ 4912 ने ही रविवार को परीक्षा दी। 69.18 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा छोड़ने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आयोग के सचिव डॉ.बरनवाल ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण हुई है। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया और केंद्रों पर जैमर की भी व्यवस्था की गई थी।