Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सिडकुल के लिए डोईवाला से बेहतर जगह नहीं: उमेश कुमार

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)।  लोकसभा चुनाव को लेकर हरिद्वार सीट पर पार्टियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। सोमवार को निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार ने डोईवाला में विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ सभा कर अपने लिए वोट मांगे। सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने डोईवाला में विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने कहा कि सिडकुल व उपजिला अस्पताल डोईवाला क्षेत्र की मुख्य जरूरत है। उपजिला अस्पताल लाइए और 50 बेड का बनाइए। जिससे यहां के 80 प्रतिक्षत लोगों को राहत मिलेगी। सिडकुल के लिए डोईवाला से अच्छी जगह कहीं नहीं है। यहां एयरपोर्ट, रेलवे लाइन और खुला मैदान भी है। यहां 500 से अधिक छोटी बड़ी कंपनियां लगाई जा सकती हैं और लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। कहा कि भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। कॉलेजों में बुला बुला कर प्रधानों की बैठक की जा रही है, सरकारी कार्यालयों से भाजपा के काम किए जा रहे हैं। मगर यह सब देख कर सभी चुप है। मैंने सूर्यधार झील के घोटाले का पर्दाफाश किया, जिसकी वजह की पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को हटाया गया था।