Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नगर निगम में क्यूआर कोड से लिया जाएगा यूज़र चार्ज और पार्किंग शुल्क

Spread the love


अल्मोड़ा। नगर निगम क्षेत्र में यूज़र चार्ज और पार्किंग शुल्क के भुगतान को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए अब क्यूआर कोड प्रणाली लागू की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी तथा प्रभारी नगर आयुक्त रामजीशरण शर्मा ने बताया कि यह पहल डिजिटल और कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रभारी नगर आयुक्त ने कहा कि क्यूआर कोड आधारित भुगतान व्यवस्था से नागरिकों को बिना नकद लेनदेन के त्वरित और सरल भुगतान सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि नई प्रणाली से राजस्व संग्रह में पारदर्शिता बढ़ेगी और भुगतान प्रक्रिया अधिक सुरक्षित तथा सुगम बनेगी। अब नागरिक अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे भुगतान कर सकेंगे। गुरुवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर रामजीशरण शर्मा ने इस व्यवस्था के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली अपनाने से नगर निगम की सेवाओं में सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।