Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में आज से बारिश की सम्भावना

Spread the love

देहरादून। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते राज्य के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह के मुताबिक, अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मंगलवार और बुधवार को भी पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है।आपको बता दें कि मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 17 और 18 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बताए गए हैं। इन क्षेत्रों में बारिश संग कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने व 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की भी संभावना है।