Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एनडीपीएस एक्ट का वारंटी किया गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी व वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त निर्देशों के क्रम में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त अनोद कुमार (30 वर्ष) पुत्र रामलाल निवासी जसकोट थाना सल्ट जनपद अल्मोड़ा को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहाँ भतरौजखान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गंगा राम गोला प्रभारी चौकी भिकियासैंण, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, कांस्टेबल आशीष कुमार जोशी शामिल रहे।