Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कालेश्वर मंदिर मार्ग में सटर के ताले तोड़ उड़ाई नगदी, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

Spread the love

उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय से सटे जोशियाड़ा कस्बे में दीपावली के अवसर पर कालेश्वर मंदिर मार्ग पर बनी दुकानों में चोरों ने सटर के ताले तोड़कर दुकान में रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना है। वहीं मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया गत गुरुवार रात को दीपावली के अवसर पर जोशियाड़ा के कालेश्वर मार्ग पर चोरों की ओर से चार दुकानों के ताले तोड़ने की सूचना मिली है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू करते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

पीड़ित व्यापारियों की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी की जायेगी। वहीं स्थनीय लोगों ने बताया कि चोरों ने उन दुकानों के ताले तोड़े हैं जिन पर सिंगल लॉक लगे थे। जहां से चोर दुकानों में रखे पटाखे व गल्ले में रखी नगदी को उठाकर ले गए। उन्होंने पुलिस से जल्द ही चोरी का खुलासा करने की मांग की है।