Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दो मकान मालिकों पर 20 हजार का चालान

Spread the love

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने गुरुरानीखोला और चम्पानौला क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले दो मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया। रविवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा और पुलिस टीम ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले दो मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। इसके अलावा बिना सत्यापन फड़-फेरी और मजदूरी कर रहे 20 बाहरी लोगों के खिलाफ भी उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।