Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: 2.23 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7.44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.23 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत संयुक्त टीम ने धारानौला क्षेत्र से एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

चेकिंग के दौरान धारानौला बाजार क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.44 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी विक्रम बोरा उर्फ विक्की (22) निवासी डुंगरी, पेटशाल, थाना धौलछीना को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब स्मैक की खरीद-फरोख्त और इसके स्रोतों के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा, हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, कांस्टेबल राकेश खेतवाल और कांस्टेबल इरशाद उल्ला शामिल रहे।