Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

Spread the love

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में महिला थाना अल्मोड़ा की थानाध्यक्ष निरीक्षक जानकी भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माठ गांव की महिलाओं और शारदा मठ की साध्वियों को जागरूक किया। अभियान के तहत उपनिरीक्षक तनुजा हंयाकी, महिला कांस्टेबल माया, इंद्रा भट्ट जोशी और होमगार्ड पूरन सिंह की टीम ने महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह और महिला अपराधों से संबंधित जानकारी दी। साथ ही डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी या उत्पीड़न की घटना होने पर तत्काल डायल 112 या महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करें, ताकि पुलिस समय रहते मदद पहुंचा सके।