Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गुमशुदा युवक को अल्मोड़ा पुलिस ने मथुरा से किया बरामद

Spread the love


अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए धारानौला क्षेत्र के एक गुमशुदा युवक को मथुरा (उत्तर प्रदेश) से सकुशल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, बीती 16 अक्तूबर को धारानौला क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने 20 वर्षीय पुत्र के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना कोतवाली अल्मोड़ा में दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा और पुलिस टीम ने युवक की तलाश शुरू की। लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद पुलिस टीम ने युवक को मथुरा-वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक और परिजनों की आवश्यक काउंसलिंग करने के बाद युवक को सुरक्षित रूप से परिवार के सुपुर्द कर दिया। दीपावली से पहले बेटे की सकुशल वापसी से परेशान मां के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। परिजनों ने त्वरित कार्रवाई के लिए अल्मोड़ा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा और कांस्टेबल राजीव जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *