Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की संकल्प सभा आयोजित

Spread the love


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वावधान में सोमवार को चौघानपाटा स्थित एक निजी होटल में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत के संकल्प’ सभा का आयोजन किया गया। रवि रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने बीते 11 वर्षों में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ देश के गरीब, वंचित और आम जनमानस के हित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालकर उस लक्ष्य को धरातल पर उतारा है, जो पूर्ववर्ती सरकारें केवल नारों तक सीमित रखती थीं। सभा को संबोधित करते हुए मेयर अजय वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि स्किल इंडिया मिशन के तहत अब तक 2.27 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जबकि स्टार्टअप इंडिया से 1.61 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री की अंत्योदय नीति को केंद्र में रखते हुए सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि पार्टी अब बूथ स्तर से मोहल्ला चौपाल तक व्यापक अभियान चलाकर नागरिकों को ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी देंगे और नागरिकों से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में भागीदार बनने का आह्वान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट और देवेंद्र भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ए.के. सिकंदर पवार समेत नगर व वार्ड स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।