Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Champawat । महिला ने विषाक्त खाकर दी जान, नहीं चल सका आत्महत्या की वजह का पता

Spread the love

चम्पावत : चम्पावत के खर्ककार्की में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

एसएसआई देव नाथ गोस्वामी ने बताया कि शनिवार अपरान्ह करीब तीन बजे खर्ककार्की निवासी किरन देवी (35) पत्नी कमल सिंह ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसआई ने बताया कि आत्महत्या की असल वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस दौरान किरन कभी मायके तो कभी खर्ककार्की में रह रही थी। मृतका का दस-बारह वर्ष का एक लड़का है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।