Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

छात्राओं को दी विधिक अधिकारों की जानकारी

Spread the love

अल्मोड़ा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशन में मंगलवार को राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रैलाकोट में युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकार मित्र नीता नेगी कड़ाकोटी और संदीप सिंह नयाल ने छात्राओं को साइबर अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह, नशा मुक्ति, मौलिक अधिकार व कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, किशोर न्याय अधिनियम 2015 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कमला बिष्ट, प्रीति आर्या, पूजा कोहली, नीलम वर्मा और विनीता शाह सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।